ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

BJP ने जिस विधायक का टिकट काटा उसे लोजपा ने थमा दिया सिंबल, चुन-चुन कर टिकट बांट रहे चिराग

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान बीजेपी ने अपने जिस एकमात्र विधायक का टिकट काटा था, उसे लोजपा ने सिंबल थमा दिया है. चिराग पासवान की इस जबरदस्त सेंधमारी से

BJP ने जिस विधायक का टिकट काटा उसे लोजपा ने थमा दिया सिंबल, चुन-चुन कर टिकट बांट रहे चिराग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के दौरान बीजेपी ने अपने जिस एकमात्र विधायक का टिकट काटा था, उसे लोजपा ने सिंबल थमा दिया है. चिराग पासवान की इस जबरदस्त सेंधमारी से बीजेपी-जेडीयू में खलबली मची है.


बेटिकट बीजेपी विधायक को लोजपा का सहारा
दरअसल बीजेपी ने जेडीयू से सीट शेयरिंग के दौरान अपनी एक सीटिंग सीट जेडीयू को दे दी है. झाझा के विधायक रविंद्र रवींद्र यादव का टिकट काट कर बीजेपी ने उस सीट को जेडीयू को सौंप दिया है. जेडीयू ने वहां से नीतीश कुमार के बेहद खास रहे दामोदर रावत को टिकट दिया है.


जानकार सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बेटिकट हुए विधायक रवींद्र यादव ने पहले तो पार्टी से ये जानने की कोशिश की कि किस गुनाह के कारण उन्हें बेटिकट किया गया है. लेकिन बीजेपी ने उन्हें कुछ नहीं कहा. विधायक के करीबियों ने बताया कि बीजेपी के बड़े नेता मिल कर बात करने को भी तैयार नहीं हुए. लिहाजा विधायक रवींद्र यादव ने लोजपा से संपर्क साधा.


लोजपा सूत्रों के मुताबिक विधायक रवींद्र यादव को पार्टी ने झाझा से टिकट दिया है. लोजपा दावा कर रही है कि जेडीयू के खिलाफ बीजेपी में भारी नाराजगी है. विधायक रवींद्र यादव आम कार्यकर्ताओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं. लोजपा ने दावा किया है कि रवीद्र यादव की जीत तय है.


चिराग की जबरदस्त सेंधमारी से खलबली
चिराग पासवान की जबरदस्त सेंधमारी से बीजेपी और जेडीयू दोनों में खलबली है. आज सुबह ही चिराग पासवान ने बीजेपी के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह को अपने पाले में लाकर टिकट दिया था. लोजपा ने चुन चुन कर ऐसे लोगों को उम्मीदवार बनाया है जो एनडीए के वोट बैंक में भारी सेंधमारी कर सकें. जाहिर तौर पर बेचैनी है. सबसे ज्यादा बेचैनी जेडीयू में है. जिसे लग रहा है कि उसकी सीट पर बीजेपी के कार्यकर्ता लोजपा का समर्थन करेंगे.  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें