ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

बीजेपी के खिलाफ जेडीयू समर्थकों का उत्पात: पुल के उद्घाटन समारोह में नीतीश का नाम नहीं होने पर हुआ ड्रामा

PATNA : आरा में रेलवे गुमटी पर बने एक रोड ओवरब्रिज के उद्घाटन के नाम पर बीजेपी के नेताओं ने बडा तामझाम खड़ा कर दिया. एक आरओबी के उद्घाटन के लिए दो बड़े केंद्रीय मंत्रियों को ब

बीजेपी के खिलाफ जेडीयू समर्थकों का उत्पात: पुल के उद्घाटन समारोह में नीतीश का नाम नहीं होने पर हुआ ड्रामा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरा में रेलवे गुमटी पर बने एक रोड ओवरब्रिज के उद्घाटन के नाम पर बीजेपी के नेताओं ने बडा तामझाम खड़ा कर दिया. एक आरओबी के उद्घाटन के लिए दो बड़े केंद्रीय मंत्रियों को बुला लिया गया. लेकिन नीतीश कुमार या जेडीयू के किसी नेता का नाम तक नहीं लिया गया. ऐसे में दूसरा ही ड्रामा खड़ा हो गया. जिस वक्त ओवरब्रिज का उद्घाटन हो रहा था उसी समय जेडीयू कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामा ख़ड़ा कर दिया. जेडीयू नेताओं ने बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों के पोस्टर-बैनर उखाड़ कर उसे बीच रोड पर जलाया.


आरओबी के उद्घाटन में ड्रामा
दरअसल आरा में रेलवे स्टेशन के पास एक रोड ओवर ब्रिज बनाया गया है. इस रोड ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए बीजेपी की ओर से बडा तामझाम खड़ा किया गया. उद्घाटन के लिए दो केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया गया. दिल्ली से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुडे थे तो आरा स्टेशन पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री आर के सिंह मौजूद थे. लेकिन बीजेपी के इस तामझाम से उसकी सहयोगी पार्टी जेडीयू ही बौखला गयी. जेडीयू के नेताओं ने आऱा में बड़ा ड्रामा खड़ा कर दिया.



बीजेपी ने जेडीयू को किनारे लगाया
दरअसल इस उद्घाटन समारोह के लिए बड़े बड़े विज्ञापन छपवाये गये थे. आऱा में होर्डिंग बैनर लगाये गये थे. इसमें बीजेपी के दो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी औऱ आऱके सिंह के आलावा बीजेपी के कई नेताओं के नाम थे. दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, राज्य सरकार के मंत्री नितिन नवीन और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम था. लेकिन कहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार या जेडीयू के किसी दूसरे नेता का नाम नहीं था. जेडीयू के नेता इससे भड़क उठे.



उद्घाटन समारोह के दौरान ही ड्रामा
इस रोड ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान ही जेडीयू कार्यकर्ताओं ने हंगामा खडा कर दिया. आरा स्टेशन के भीतर केंद्रीय मंत्री आर के सिंह उद्घाटन भाषण दे रहे थे तो स्टेशन के बाहर जेडीयू कार्यकर्ता उनके पोस्टर औऱ बैनर फाड रहे थे. जेडीयू समर्थकों ने उद्घाटन के पोस्टर-बैनर को फाड़ कर उसे जलाया. उनका कहना था कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. लेकिन उन्हें इस कार्यक्रम से पूरी तरह अलग कर दिया गया है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें