ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Road Accident: तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, एक युवक की मौत

Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रामनगर में एक गंभीर बाइक दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक सुनील राम की दर्दनाक मौत हुई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई।

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रामनगर थाना क्षेत्र के धोखरहा चौक के समीप एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील राम रामनगर से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लगभग रात 9 बजे हुई।


जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील राम को तत्काल रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तौलाहा गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र सुनील राम के रूप में हुई है।


रामनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजन रो-रो कर बुरी तरह टूट गए हैं।  पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरी घटना का पता लगाया जा सके। प्राथमिक जांच में बाइक की तेज रफ्तार और चालक की नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा बताया जा रहा है।


रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त सड़क पर ट्रैफिक कम था, लेकिन अनियंत्रित बाइक ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। परिवार ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने की संभावना है।

पश्चिम चंपारण से संतोष कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें