ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी के बीच बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD का लेटेस्ट अपडेट पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर हैं। पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं।

Bihar Weather Update
भीषण गर्मी के बीच बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Update: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। पटना समेत कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के आसार हैं।  राजधानी और आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं 4 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।


मंगलवार यानी आज बिहार के 4 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज और बारिश के आसार हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग भागों में 13 अप्रैल तक गरज के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने के साथ लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज (08 अप्रैल) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। कई मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य के पूर्वी भाग के जिलों में आज से 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। वहीं कई जिलों में बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिले में इसका प्रभाव ज्यादा दिखेगा। वहीं भागलपुर, खगड़िया, शिवहर, सीतामढ़ी और समस्तीपुर में तेज हवा और हल्की वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। 

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें