ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar Weather: बिहार में आज इन जिलों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में 26 जुलाई को कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में भारी बारिश की चेतावनी। पश्चिमी और मध्य बिहार में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट। पटना में छिटपुट बारिश संभव।

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में शनिवार, 26 जुलाई को मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी और मध्य बिहार के कई जिलों (पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली और सारण) में आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर रहेंगी जबकि अन्य हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ सकता है इसलिए स्थानीय प्रशासन को जल निकासी और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।


वहीं राजधानी पटना में शनिवार को छिटपुट बारिश की संभावना है। शुक्रवार को पटना में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री और न्यूनतम में 2.7 डिग्री की गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 29.3 डिग्री सेल्सियस था। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने से कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में मॉनसून की गतिविधियां कम रहेंगी लेकिन दक्षिण और मध्य बिहार में मॉनसून सक्रिय रहेगा।


शुक्रवार को पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी को छोड़कर बिहार के 35 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गया के डुमरिया में सर्वाधिक 85.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि जहानाबाद में 66.2 मिमी और औरंगाबाद के ओबरा में 52.2 मिमी बारिश हुई। इन बारिशों ने उमस से राहत दी, लेकिन गंगा नदी के किनारे बसे क्षेत्रों मुंगेर, भागलपुर और पटना में जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें