ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

Bihar News: परिवहन विभाग ने आरोपी DTO के खिलाफ नहीं दिया 'आरोप पत्र', इंतजार के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने फाइल किया क्लोज, यह क्या खेल है...?

Bihar Transport News: बक्सर के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी मोबिन अली अंसारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। परिवहन विभाग की लापरवाही के चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने पुराने मामले को बंद कर दिया है.।

Bihar Transport News,DTO Mobin Ali Ansari, बक्सर परिवहन विभाग, बिहार परिवहन लापरवाही, सरकारी राजस्व हानि, आरोप पत्र मामला, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार आरटीओ खबर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Transport News: परिवहन विभाग की लापरवाही की वजह से तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. लंबे इंतजार के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को खत्म करने का निर्णय लिया है . इस संबंध में 16 अप्रैल 2025 को आदेश जारी किया गया है.

10 वर्ष पुराने मामले में आरोपी तत्कालीन डीटीओ बरी 

बक्सर के तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोबिन अली अंसारी के खिलाफ परिवहन विभाग ने 20 मार्च 2015 को ड्राइविंग लाइसेंस/ आरसी के कोडिंग वेरिफिकेशन में कोताही बरतने, लापरवाही के कारण सरकारी राजस्व की हानि होने के साथ-साथ विभाग की छवि धूमिल होने के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग की थी. जिसकी जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भी दी गई थी. लेकिन परिवहन विभाग ने आरोप पत्र उपलब्ध नहीं कराया.

परिवहन विभाग ने नहीं दिया आरोप पत्र

सामान्य प्रशासन विभाग ने 28 जून 2022 को एक बार फिर से परिवहन विभाग को पत्र लिखकर तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोबिन अंसारी के खिलाफ उक्त मामले से संबंधित आरोप पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. लेकिन परिवहन विभाग में कोई दिलचस्पी नहीं ली और कोई आरोप पत्र उपलब्ध नहीं कराया. इसी बीच 31 अक्टूबर 2022 को तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी सेवानिवृत हो गए. ऐसे में सामान्य प्रशासन विभाग में इस प्रकरण को संचिकास्त करने का निर्णय लिया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें