ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar Transport: उधार के अफसरों के भरोसे परिवहन विभाग...दो जिलों में प्रभारी DTO की हुई तैनाती, विभाग में 'कमिश्नर' का पद भी 28 मई से खाली

परिवहन विभाग में लंबे समय से अफसरों की कमी है. कमिश्नर का पद मई से खाली है और कई जिलों में डीटीओ का काम उधार के अफसरों से चल रहा है. सिवान और भोजपुर में प्रभारी डीटीओ की नियुक्ति की गई है.

बिहार परिवहन विभाग  परिवहन आयुक्त बिहार  बिहार डीटीओ पोस्टिंग  उधार के अफसर बिहार  परिवहन विभाग में खाली पद  अमर ज्योति डीटीओ सिवान  मो. मोइद जिया डीटीओ भोजपुर  बिहार ट्रांसफर पोस्टिंग  ट्रांसपोर्ट कम
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Transport: परिवहन विभाग में उधार के अधिकारियों से काम चलाया जा रहा है. राजस्व वसूली वाले विभाग में कमिश्नर का पद काफी दिनों से खाली है. वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारी डीटीओ भी उधार लेकर काम चलाया जा रहा है. जबकि यह विभाग राजस्व संग्रह वाला है. अफसरों के स्थानांतरण के बाद कई जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी का पद भी खाली था, काम में परेशानी होने पर जिलाधिकारी ने इसके लिए अपने यहां प्रतिनियुक्ति अधिकारियों को डीटीओ का प्रभार देने की अनुशंसा की. इसके बाद परिवहन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों को प्रभारी डीटीओ के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया है.  

उधार के अफसरों के भरोसे परिवहन विभाग

परिवहन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि सिवान जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में वरीय उप समाहर्ता अमर ज्योति को जिला परिवहन पदाधिकारी के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया जाता है. साथ ही इन्हें टैक्स वसूली का अधिकार भी दिया गया है. वहीं भोजपुर जिलाधिकारी की अनुशंसा पर मो. मोइद जिया को जिला परिवहन पदाधिकारी भोजपुर के पद पर कार्य करने को अधिकृत किया गया है. 

परिवहन कमिश्नर का पोस्टिंग करना भूल गई सरकार

बता दें, परिवहन विभाग में सचिव के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद कमिश्नर का होता है. हालात ऐसे हैं कि यह पद महीनों से खाली है. बिना अधिकारी के ही परिवहन विभाग में काम चलाया जा रहा है. बिना स्थाई परिवहन कमिश्नर के राजस्व से जुड़े इस विभाग का संचालन हो रहा है. आईएएस अधिकारी नवीन कुमार परिवहन आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे. सरकार ने इन्हें 28 मई 2025 को स्थानांतरित कर खगड़िया का जिलाधिकारी बना दिया. तब से परिवहन आयुक्त का पद खाली है. विभागीय स्तर से यह पद प्रभार में देकर दैनिक कार्य निबटाया जा रहा है. बताया जाता है कि स्थाई कमिश्नर नहीं होने से कई कार्य पेंडिंग पड़े हैं. ऐसा लगा है कि सरकार ने परिवहन आयुक्त को स्थानांतरित कर नए अधिकारी की पोस्टिंग करना भूल गई है. तभी तो महीना से अधिक हो गया, नए परिवहन कमिश्नर की पोस्टिंग नहीं की गई है. जबकि सरकार ने इतने दिनों में कई स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं.   


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें