ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Traffic Police: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए राहत भरी खबर, पटना की तर्ज पर अब बाकी शहरों में भी मिलेगी यह सुविधा

Bihar Traffic Police: बिहार में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों, खासकर महिला पुलिस के लिए पोर्टा हट की सुविधा होगी शुरू। पटना के बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बिहारशरीफ इत्यादि में पोर्टेबल शौचालय और आराम स्थल की व्यवस्था होगी जल्द।

Bihar Traffic Police
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Traffic Police: बिहार पुलिस ने यातायात नियंत्रण में तैनात पुलिसकर्मियों, खासकर महिला पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए एक नई पहल शुरू की है। राजधानी पटना की तर्ज पर राज्य के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक पुलिस के लिए पोर्टा हट की सुविधा दी जाएगी। पोर्टा हट एक पोर्टेबल ढांचा है, जिसमें शौचालय और आराम करने की जगह उपलब्ध होती है।


पटना में कंकड़बाग, स्टेशन रोड सहित एक दर्जन स्थानों पर पोर्टा हट लगाए जा चुके हैं। अब इस पायलट प्रोजेक्ट को मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बिहारशरीफ जैसे स्मार्ट शहरों में विस्तार दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने अन्य प्रमुख शहरों के ट्रैफिक पोस्ट पर भी पोर्टा हट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


यातायात नियंत्रण में तैनात पुलिसकर्मियों खासकर महिलाओं के लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बड़ी समस्या रही है। हाल के वर्षों में बिहार पुलिस में हजारों महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती के बाद यह मुद्दा और भी गंभीर हो गया। कई जगहों पर पुलिसकर्मियों को आसपास के संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है। पोर्टा हट इसी समस्या का समाधान है, क्योंकि यह पोर्टेबल होने के कारण आसानी से लगाया और हटाया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों में जगह की कमी और स्थायी निर्माण के लिए अनुमति की जटिलताओं को देखते हुए यह सुविधा कारगर साबित होगी।


पोर्टा हट की खासियत यह है कि इसे कम समय में स्थापित किया जा सकता है और यह ट्रैफिक पोस्ट के पास सीमित जगह में भी प्रभावी है। यह सुविधा न केवल पुलिसकर्मियों के कार्य माहौल को बेहतर बनाएगी, बल्कि उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें