ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Teacher Salary: बिहार के लाखों शिक्षकों के खाते में इस दिन आएगा बढ़ा हुआ वेतन, शिक्षा विभाग का निर्देश जारी

Bihar Teacher Salary: शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि विशिष्ट शिक्षकों का नवंबर का बढ़ा हुआ वेतन इस दिन तक उनके खाते में जाना चाहिए। किसी तरह की लापरवाही और देरी पर नपेंगे अधिकारी..

Bihar Teacher Salary
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher Salary: बिहार के चार लाख से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के लिए दिसंबर का महीना खुशखबरी लेकर आया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि नवंबर माह का बढ़ा हुआ वेतन 6 दिसंबर तक हर हाल में शिक्षकों के खाते में पहुंच जाना चाहिए। साथ ही लंबित एरियर का निपटान भी तेजी से पूरा करने को कहा गया है।


विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में कैंप मोड लागू करने का फैसला लिया है। इसके तहत 5 दिसंबर तक शिक्षकों को अपनी सेवा पुस्तिका में वेतन निर्धारण की प्रविष्टि करानी है। 6 दिसंबर तक यह प्रमाणपत्र बीईओ कार्यालय में जमा करना अनिवार्य। 6 दिसंबर तक बढे हुए वेतन का भुगतान भी करना होगा।


जबकि 8 दिसंबर तक बीईओ एरियर बिल जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सौंपेंगे। 10 दिसंबर तक सभी बकाया बिल जमा किए जाएंगे और 3 दिन के अंदर भुगतान होगा। अपर मुख्य सचिव ने साफ चेतावनी दी है कि इस कार्य को टॉप प्रायोरिटी मानकर पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कवायद शिक्षकों की आर्थिक स्थिरता और मनोबल को मजबूत करने के लिए की जा रही है। लंबे समय से बढ़े वेतन और एरियर का इंतजार कर रहे शिक्षक अब राहत की सांस ले सकते हैं। विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को तुरंत कैंप लगाकर यह प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। शिक्षकों से अपील है कि वे 5 दिसंबर तक अपनी सेवा पुस्तिका में जरूरी प्रविष्टि जरूर करा लें, ताकि 6 दिसंबर को वेतन और जल्द ही एरियर भी आपके खाते में आ सके।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें