ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार: सनकी युवक ने ताकत साबित करने के लिए बनाई योजना, 13 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम

JAMUI: बिहार के जमुई जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसने अपने शक्ति साबित करने के लिए एक नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम कर दिया. आरोपी को जमुई पुलिस ने गिरफ्ता

बिहार: सनकी युवक ने ताकत साबित करने के लिए बनाई योजना, 13 साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार के जमुई जिले की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसने अपने शक्ति साबित करने के लिए एक नाबालिग लड़की के साथ गंदा काम कर दिया. आरोपी को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. और आरोपी को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


यह घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. आरोपी की पहचान भुजंगी मांझी के रूप में हुई है. जिसे पुलिस ने गुरुवार शाम गिरफ्तार किया है. यह मामला तब सामने आया जब 13 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रेप के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई. जहां पीड़िता तीन माह की गर्भवती है. मामले में तुरंत पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


इस मामले में आरोपी ने बयान दिया है कि उसने 6 साल पहले एक लड़की से शादी की थी लेकिन उन्हें बच्चा नहीं हो हुआ. डॉक्टरों ने बताया था कि वह नपुंसक है और कभी पिता नहीं बन सकता. आरोपी ने तब डॉक्टरों को गलत साबित करने का फैसला किया. योजना के अनुसार आरोपी ने 13 साल की एक लड़की से दोस्ती की और उसे शादी का झांसा दिया. उसने तीन महीने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. जिसके बाद लड़की 3 महीने की गर्भवती हो गई.


वही पीड़िता को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने मांझी से बात की लेकिन मांझी ने उसे धमकी दी और गांव से भाग गया। इसके बाद लड़की ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई और वह पुलिस के पास पहुंचे. जिसके बाद पुलिस ने उसके फोन की टावर लोकेशन के अनुसार मलयपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत करीबाग गांव में छापा मार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें