ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Road Accident: लखीसराय में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: लखीसराय में एक ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Road Accident
लखीसराय में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Road Accident: लखीसराय जिले में सोमवार की देर रात एक बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बाइपास रोड पर बीएड कॉलेज मोड़ के पास की है। 


 दरअसल पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना गांव निवासी विकास कुमार अपने साथी सतीश कुमार के साथ बाइक से अशोक धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीएड कॉलेज मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा सतीश बुरी तरह घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। मृतक विकास और घायल सतीश दोनों ही छात्र थे और पढ़ाई के सिलसिले में बख्तियारपुर से लखीसराय आए हुए थे। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम फैला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें