ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Revenue: डिप्टी CM विजय सिन्हा के 'राजस्व विभाग' को 800 करोड़ वसूली का मिला लक्ष्य, पटना का टारगेट हाई तो....

Bihar Revenue: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को अगले वित्तीय वर्ष में 800 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य मिला है। पटना जिले को 51 करोड़ की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सचिव जय सिंह ने सभी डीएम को भू-लगान, सैरात और सेस से वसूली के निर्देश दिए हैं

Bihar Revenue, Bihar Land Reforms Department, Revenue Collection Target Bihar, Bihar DM Letter, Bihar Bhumi Lagaan, Sairat Cess Collection, Patna Revenue Target, Nalanda Revenue, Bihar Finance Departm
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Revenue: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व संग्रह करने का लक्ष्य तय किया है. वित्त विभाग ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को 800 करोड़ रूपया वसूली का लक्ष्य दिया है. इनमें से सबसे अधिक पटना जिला को टारगेट दिया गया है, यहां से 51 करोड रुपए की वसूली करनी है.

अगले वित्तीय वर्ष में 800 करोड़ की करें वसूली

राजस्व संग्रह करने में दूसरा सबसे बड़ा टास्क नालंदा को दिया गया है. यहां 43 करोड़ 50 लाख रुपए राजस्व संग्रह करना है .इसी तरह से भोजपुर को 25 करोड़ 50 लाख, बक्सर 14 करोड़, रोहतास 25 करोड़ 50 लाख, कैमूर 20 करोड़, गया 33 करोड़, जहानाबाद 10 करोड़, अरवल 6 करोड़, औरंगाबाद 30 करोड़, नवादा 13 करोड़, मुजफ्फरपुर 25 करोड़ 50 लाख, सीतामढ़ी 25 करोड़ 50 लाख, वैशाली 20 करोड़, पूर्वी चंपारण 25 करोड़ 50 लाख, पश्चिम चंपारण 20 करोड़, शिवहर 7करोड़ 50 लाख, सारण 17 करोड़, सिवान 17 करोड़, गोपालगंज 17 करोड़, भागलपुर 32 करोड़, बांका 25 करोड़, मुंगेर 14 करोड़, बेगूसराय 23 करोड़, खगड़िया 13 करोड़, लखीसराय 12 करोड़ 50 लाख, शेखपुरा 10 करोड़, जमुई 14 करोड़ 50 लाख, दरभंगा 25 करोड़ 50 लाख, मधुबनी 21 करोड़, समस्तीपुर 20 करोड़, सहरसा 18 करोड़, मधेपुरा 18 करोड़, सुपौल 21 करोड़ ,पूर्णिया 27 करोड़, किशनगंज 19 करोड़ 50 लाख, कटिहार 19 करोड़ 50 लाख और अररिया को 20 करोड रुपए का लक्ष्य दिया गया है.

सचिव ने सभी डीएम को वसूली की दी जानकारी

राजस्व संग्रह करने को लेकर भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह ने सभी समाहर्ताओं (DM) को पत्र लिखकर लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करने को कहा है. यह वसूली भू लगान, सैरात और सेस से करना है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें