ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार पुलिस पर लगा ये गंभीर आरोप, याद आए सलमान खान, क्या है कनेक्शन पढ़े यहां

PATNA : बिहार पुलिस आरोपों के घेरे में हैं बिहार पुलिस पर वहीं आरोप लगे हैं जो कभी बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान पर लगे थे। बिहार पुलिस काले हिरण के शिकार के मामले में फंस ग

बिहार पुलिस पर लगा ये गंभीर आरोप, याद आए सलमान खान, क्या है कनेक्शन पढ़े यहां
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार पुलिस आरोपों के घेरे में हैं बिहार पुलिस पर वहीं आरोप लगे हैं जो कभी बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान पर लगे थे। बिहार पुलिस काले हिरण के शिकार के मामले में फंस गयी है। बिहार के रोहतास जिले से ये मामला सामने आया है।


रोहतास के बघैला थाना क्षेत्र से काले हिरण का शिकार का मामला सामने आया है।  ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने बताया कि काला हिरण खेतों में था। तभी बघैला थाने के ड्राइवर और दो अन्य कर्मी वहां पहुंचे और हिरण पर बंदूक से गोली चला दी। गोली लगते ही काला हिरण जमीन पर गिर पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार हिरण को दो गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण वहां गए, दो लोग हिरण की सींग निकालकर ले भागे। जबकि, ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।


पूरी घटना के बारे में बघैला थानाध्यक्ष कुंजन कुमार बताते है कि पुलिस गश्ती में निकली हुई थी। पडरिया काली स्थान के पास पुलिस ने वाहन खड़ा किया। तभी ड्राइवर ने बधार में एक हिरण को दो-चार कुत्तों को नोंचते देखा। वह हिरण को बचाने के लिए वहां चला गया। थानाध्‍यक्ष ने हिरण को गोली लगने से इनकार करते हुए कहा कि कुत्तों के काटने से उसकी मौत हो गई। तब क्‍या हिरण के सिंग भी कुत्‍ते निकालकर ले गए? इस बाबत पूछने पर थानाध्‍यक्ष ने कहा कि सींग को किसने निकाला है, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।


ये तो रहा रोहतास का मामला जिसमें  बिहार पुलिस फंसती दिख रही है। पुलिस की दलील में कितना दम है ये जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन आपको सलमान खान के उस मामले के बारे में बता दे जिसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार बुरी तरह फंस गये थे। काले हिरण के शिकार के जुर्म में उन्हें पांच साल की सजा भी मिली थी।  सलमान खान को राजस्‍थान के जोधपुर में एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का आरोपी पाया गया था। घटना साल 26 और 28 सितंबर 1998 को हुई थी। काला हिरण संरक्षित वण प्राणी है, जिसके शिकार पर प्रतिबंध है।








टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें