ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Police: बिहार में पुलिस टीम पर फिर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पुलिसकर्मियों को पीटा, 3 KM रिवर्स गाड़ी भगाकर दारोगा ने बचाई जान

Bihar Police: लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले बिहार के पुलिसकर्मी खुद सुरक्षित नहीं हैं। मुजफ्फरपुर में भीड़ ने पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है।

Bihar Police
बिहार में पुलिस टीम पर फिर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पुलिसकर्मियों को पीटा
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिस बिहार पुलिस के कंधों पर है, वह खुद असुरक्षित है। बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मुजफ्फरपुर में महिला वकील से मारपीट की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिसकर्मी 3 किमी तक गाड़ी रिवर्स दौड़ाते हुए थाने पहुंचे।


महिला वकील सोनी कुमार से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रात करीब साढ़े 10 बजे भीड़ ने हमला बोल दिया। मझौली गांव में लाठी-डंडों से लैस लोगों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिसकर्मी किसी तरह 3 किलोमीटर तक रिवर्स गियर में गाड़ी बैक कर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हमले में एक एएसआई समेत 4 लोग घायल हो गए।


हमले के दौरान लोगों ने सैप जवान की राइफल भी छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में राइफल का अपर गार्ड टूट गया और भीड़ के हाथ ही रह गया। किसी तरह सैप जवान और पुलिसकर्मी पुलिस वैन में चढ़कर बैक गियर कर के भागे। अपर थानाध्यक्ष लुटावन राम, एसआई प्रीतेश गिरी और दो वैन पुलिस घायलों को थाने से बोचहां अस्पताल तक लेकर आई। यहां एएसआई रंजय कुमार, सैप जवान अरविंद कुमार व वीरेश और सिपाही चालक नीलमणि कुमार उर्फ गोपाल को इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।


हमले के बाद पुलिस गाड़ी को घुमा नहीं पाई और मझौली से थाने तक लगभग तीन किलोमीटर तक रिवर्स गियर में ही गाड़ी भगानी पड़ी। दो बाइक सवारों ने पुराने थाने तक वैन को खदेड़ा भी था। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि एफआईआर दर्जकर पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें