ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

बिहार पुलिस अकादमी : सूबे को आज मिलेंगे 1978 नए दारोगा, 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

RAJGIR: बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह का आयोजन आज यानी शनिवार को किया जा रहा है. इस दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड के बाद बिहार को 1978 नए दरोगा मिल जाएंगे. इनमें से 7

बिहार पुलिस अकादमी : सूबे को आज मिलेंगे 1978 नए दारोगा, 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RAJGIR: बिहार पुलिस अकादमी में दीक्षांत समारोह का आयोजन आज यानी शनिवार को किया जा रहा है. इस दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड के बाद बिहार को 1978 नए दरोगा मिल जाएंगे. इनमें से 731 महिला सब इंस्पेक्टर भी इस बैच में शामिल हैं. राज्य में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार दरोगा मिलने जा रहे हैं. बता दें इस समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी बने हैं.


दीक्षांत समारोह का आयोजन को लेकर शुक्रवार को पूर्वाभ्यास कराया गया था. वहीं शनिवार सुबह इसका आयोजन शुरू कर दिया गया. पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेकर निकलने जा रहे नए दारोगा के परिजन भी पहुंचे. अकादमी के उप निदेशक सह प्राचार्य डीआईजी मो. अबदुल्ला ने बताया कि शनिवार बिहार पुलिस के लिए ऐतिहासिक दिन है. इतनी बड़ी संख्या में पहली बार सूबे को दारोगा मिलेंगे.


इस समारोह में अकादमी के निदेशक ADG भृगु श्रीनिवासन सहित अनेकों वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि 2019 बैच के प्रशिक्षु दारोगा का पिछले साल मार्च में प्रशिक्षण शुरू किया गया था. बता दें अकादमी में प्रशिक्षु दारोगाओं को पीटीपी, बीपीटी, बीओएसी, मोटर ड्राइविंग, स्वीमिंग, घुड़सवारी आदि का प्रशिक्षण दिया गया है. एक साल तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शनिवार को दीक्षांत परेड बाद प्रदेश की सेवा में वे तैनात किये जायेंगे.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें