ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: गश्ती में लापरवाही पाए जाने पर थाना चालक निलंबित, थानाध्यक्ष का वेतन धारित

Bihar News: बिहार के सारण में थाना चालक मनोज कुमार साह को गश्ती में लापरवाही के लिए निलंबित किया गया है, जबकि अवतारनगर थानाध्यक्ष का वेतन धारित कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Bihar News
वरीय पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सारण में थाना चालाक और थानाध्यक्ष पर गाज गिरी है। दिनांक-16.06.25 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिघवारा एवं अवतारनगर थाने का औचक निरीक्षण किया गया। थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वछत्ता, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था, लंबित कांडो की प्रगति, अपराध नियंत्रण संबंधित उपायों की समीक्षा की गई।


साथ ही आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। दिघवारा थाना के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष, दिघवारा थाना एवं अपर थानाध्यक्ष, दिघवारा थाना के अतिरिक्त अन्य कोई पदाधिकारी थाना पर उपस्थित नहीं पाये गये तथा गश्ती टीम भी संतोषजनक नहीं पाया गया, जिस संबंध में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है।


अवतारनगर थाना की आवेदन पंजी में आमजनो द्वारा समर्पित आवेदन-पत्र लंबित पाए गए जिन पर थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी। आवेदन पंजी की अनियमितता परिलक्षित होनें पर तत्काल एसएसपी, सारण द्वारा पंजी जब्त करते हुए थानाध्यक्ष, अवतारनगर थाना का वेतन धारित कर स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।


वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग हेतु वायरलेस के माध्यम से दिए गए निर्देश के अनुपालन की जाँच की गई तो अवतारनगर थाना गश्ती वाहन में चालक मनोज कुमार साह सोए हुए पाये गये। इस लापरवाही के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा चालक मनोज कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है एवं स्पष्टीकरण समर्पित करने हेतु निर्देश दिया गया है।


मनोज कुमार की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें