ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

Bihar News: रील्स बनाकर 'हीरो' बनना युवकों को पड़ा भारी, गाड़ी के उड़े परखच्चे; चारो अस्पताल में भर्ती

Bihar News: सहरसा हवाई अड्डे पर रील्स और स्टंट करते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से चार युवक घायल हो गए हैं। वाहन जब्त हो गई है और पुलिस जांच शुरू। प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, मॉर्निंग वॉकर्स बाल-बाल बचे।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। यहाँ का हवाई अड्डा युवाओं के लिए स्टंट और रील्स बनाने का अड्डा बन गया है। कुछ बेअक्ल युवाओं के द्वारा यहाँ अक्सर रील्स बनाने के क्रम में तमाशा किया जाता है जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में आज शुक्रवार को हवाई अड्डे पर ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पलटने से चार युवक घायल हो गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही पर भी खूब सवाल उठ रहे हैं।


यह घटना शुक्रवार सुबह सहरसा हवाई अड्डे पर हुई। जब कुछ युवक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में स्टंट और रील्स बना रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और कई मीटर तक घिसटने के बाद रुका। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।


गनीमत यह रही कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा स्टंट और रील्स बनाने के दौरान हुआ है। सहरसा हवाई अड्डा क्षेत्र आए दिन तेज रफ्तार बाइकर्स और स्टंटबाजों का अड्डा बना हुआ है लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग प्रशासन से हवाई अड्डे पर स्टंटबाजी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें