ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar News: बिहार में प्रिंसिपल ने बच्चों की थाली में अंडे रख खिंचवाई तस्वीर, फिर ले लिया वापस; अब DEO ने किया सस्पेंड

Bihar News: जमालपुर के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में मिड-डे मील के दौरान प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों को अंडा देकर फोटो खिंचवाई और बाद में वापस ले लिया। तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र वार्ड-29 स्थित प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर में मध्यान्ह भोजन योजना की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बच्चों को अंडा परोसा, फोटो खिंचवाई और फिर अंडे वापस ले लिए। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मिड-डे मील) से तत्काल जांच कराई। जांच में प्रधानाचार्य को पूरी तरह दोषी पाया गया। जिसके बाद डीईओ ने इसे अमानवीय और निंदनीय करार देते हुए संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय टेटिया बंबर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भी भेजा गया है।


इस बारे में डीईओ कुणाल गौरव ने सख्त लहजे में कहा है कि शिक्षा का मंदिर बच्चों के लिए पवित्र स्थान है। यहां किसी भी प्रकार की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएं, वरना कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


इस घटना ने मिड-डे मील योजना की विश्वसनीयता पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों में आक्रोश है और उन्होंने दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि योजना के दुरुपयोग के सभी मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें