ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: लोको पायलट की वजह से टला बड़ा हादसा, 3 घंटे बाधित रहा रेल मार्ग

Bihar News: मधुबनी में जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। टूटकर इंजन पर आ गिरा था बिजली का तार। मरम्मत के बाद स्थिति हुई सामान्य।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन के पास जानकी एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जहां बिजली का एक तार टूटकर ट्रेन के इंजन पर गिर गया था। हालांकि, लोको पायलट की नजर तुरंत इस पर गई और उन्होंने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को वहीं रोक लिया। इस वजह से ट्रेन करीब 3 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही और फिर मरम्मत के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई।


यह घटना शुक्रवार सुबह 5:02 बजे मधुबनी के खजौली रेलवे स्टेशन के पास हुई है। जब जानकी एक्सप्रेस स्टेशन से दक्षिण बिहारी बांध की ओर बढ़ रही थी और तभी आउटर सिग्नल के पास बिजली तार का स्टे और ब्रैकेट इंसुलेटर टूट गया। इससे बिजली का तार ट्रेन के इंजन पर गिर गया। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


इस घटनास्थल पर दो कौवे भी झुलसकर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई है। इस दौरान ट्रेन करीब 3 घंटे तक पटरी पर खड़ी रही। रेलवे विभाग को सूचना देने के बाद सुबह 6:40 में इंजीनियरों की टीम टावर वैगन लेकर घटनास्थल पर पहुंची। फिर मरम्मत के बाद सुबह 8:40 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इस वजह से कई और ट्रेनों को भी विलंब का सामना करना पड़ा।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें