ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: वज्रपात ने ली 4 लोगों की जान, आज इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Bihar News: बिहार में वज्रपात से नालंदा, आरा और गया में 4 लोगों की हुई मौत। पशुपालक मीना देवी, सुदर्शन यादव और बिजली मिस्त्री गणेश प्रसाद सहित एक अन्य महिला ठनके की चपेट में आए। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में रविवार को बदले मौसम के बीच वज्रपात ने चार लोगों की जान ले ली है। नालंदा, आरा और गया में हुई इन घटनाओं में पशुपालक और बिजली मिस्त्री ठनके की चपेट में आए हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गया, नालंदा, पटना, नवादा सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।


नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के बादरावाद पंचायत में पसंघी गांव के खंधा में 45 वर्षीय मीना देवी मवेशी चरा रही थीं। दोपहर में अचानक ठनका गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


उधर आरा के शाहपुर थाना क्षेत्र में छोटकी सहजौली और नावाडीह गांव के बीच बधार में 91 वर्षीय पशुपालक सुदर्शन यादव मवेशी चराते समय ठनके की चपेट में आए। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां कृषि फीडर पर काम कर रहे बिजली मिस्त्री गणेश प्रसाद पर ठनका गिरा और उनकी मौत हो गई।


गया जिले में भी एक महिला की वज्रपात से मौत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून की सक्रियता के कारण बारिश और वज्रपात की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन ठनके की घटनाएं घातक साबित हुईं। दक्षिण बिहार के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है, आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और बिजली गिरने से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें