ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: हमेशा के लिए बदलेगी बिहार के इस जिले की तस्वीर, सरकार सौंदर्यीकरण पर खर्च करेगी ₹36 करोड़

Bihar News: बिहार के कटिहार में 36.4 करोड़ रुपये से शहरी सौंदर्यीकरण की होगी शुरुआत। सड़क और नाला निर्माण से पटेल चौक, तिनगछिया और चांदनी चौक जैसी जगहों की बदलेगी सूरत।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र को नया रूप देने के लिए सरकार ने 36.4 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन प्रमुख परियोजनाओं पर काम शुरू होगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया है कि इन परियोजनाओं से कटिहार नगर की बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और शहर का सौंदर्यीकरण होगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर 36.4 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है और निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।


पहली परियोजना के तहत पटेल चौक से तिनगछिया बाजार समिति और फसिया होते हुए चांदनी चौक तक सड़क सुदृढ़ीकरण, पक्कीकरण और नाला निर्माण का काम 13.86 करोड़ रुपये की लागत से होगा। दूसरी परियोजना में तिनगछिया काली मंदिर से वेयर हाउस और कृषि विज्ञान केंद्र होते हुए रोजितपुर तक सड़क निर्माण होगा। तीसरी परियोजना में तिनगछिया बाजार समिति चौक से भौड़ाबाड़ी होते हुए कटिहार-मनिहारी मार्ग तक सड़क और नाला निर्माण के लिए 10.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये कार्य शहर की यातायात व्यवस्था और जल निकासी को बेहतर बनाएंगे।


पहले चरण में 13.86 करोड़ रुपये की लागत से पटेल चौक से चांदनी चौक तक सड़क और नाला निर्माण का काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं से न केवल कटिहार की सड़कों की स्थिति सुधरेगी बल्कि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या भी कम होगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन कार्यों से शहर की सूरत बदलने के साथ-साथ व्यापार और आवागमन में भी सुविधा बढ़ेगी।


कटिहार नगर निगम क्षेत्र में इन परियोजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों और पर्यटकों को भी मिलेगा। बिहार सरकार का यह कदम शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और कटिहार को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे निर्माण कार्यों में सहयोग करें ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें