ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: परिवहन विभाग की जांच के दौरान हादसे में पुलिसकर्मी घायल, मदद करने की बजाय मौके से फरार हुए अफसर

Bihar News: वैशाली के हाजीपुर में चौरसिया चौक पर परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान हाईवा और कंटेनर की टक्कर में होमगार्ड जवान और चालक घायल हो गए। परिवहन अधिकारी घायलों को छोड़कर हुए फरार।

Bihar News
परिवहन विभाग
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार रात एक हादसे ने इलाके में सनसनी फैलाकर रख दी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत चौरसिया चौक पर परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान एक हाईवा ट्रक और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान रामप्रवेश राय और कंटेनर चालक अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी घायल जवान और चालक को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।


यह हादसा उस समय हुआ जब परिवहन विभाग के जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में चौरसिया चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। पटना की ओर से आ रहा एक कंटेनर धूप घाटी में फ्लिपकार्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था, उसे जांच के लिए रोका गया। उसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाईवा ट्रक ने कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर चालक अरुण कुमार और होमगार्ड जवान रामप्रवेश राय बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर लिया है और इसके चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें