ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: जमीनी विवाद में 2 पक्षों के बीच हिसंक झड़प, 9 से अधिक लोग घायल

Bihar News: गोपालगंज के कटेया में ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, 2 पक्षों के बीच मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू की, इलाके में गश्त बढ़ाई गई।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहां ज़मीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राजापुर गांव में दो पक्षों के बीच ज़मीन को लेकर हुई मारपीट में करीब 9-10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना गुरुवार को गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई है। ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और लाठी-डंडों के इस्तेमाल तक पहुंच गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से 9 से 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में पहले पक्ष से अमित राम, राजेश राम, अनीता देवी, सरिता कुमारी और रिंकी देवी हैं, जबकि दूसरे पक्ष से ब्यास माझी, राम प्रवेश माझी, अमरेंद्र माझी और चंदा देवी शामिल हैं।


इन सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।


प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण एक पक्ष द्वारा दूसरे की ज़मीन पर अवैध कब्जे की कोशिश बताया जा रहा है। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहन जांच कर रही है। कटेया थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।


रिपोर्टर: नमो नारायण मिश्रा

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें