ब्रेकिंग
बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Bihar News: श्राद्धकर्म में शामिल होने आया 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, पुलिस पर हमला कर हुआ था फरार

Bihar News: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सहरसा जिले के पस्तपार, पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.

 Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सहरसा जिले के पस्तपार, पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो पुलिस पर हमला कर फरार हुए हो गया था। प्रिंस की गिरफ्तारी उसकी मां के श्राद्धकर्म के दौरान की गई, जहां वह गुप्त रूप से शामिल होने आया था।


गिरफ्तार प्रिंस कुमार मधेपुरा जिले का निवासी है और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और 12 फरवरी को पुलिस पर हमला कर दो बदमाशों को छुड़ाने के मामले में मुख्य आरोपी था। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी दी कि 12 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह गिरोह के कुछ सदस्य भद्दी फाड़ी टोला (पतरघट थाना क्षेत्र) में एक टाट-फूस के घर के पीछे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां 6-7 अपराधी तीन बाइकों के साथ मौजूद थे।


पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे। पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया, लेकिन उनके साथियों ने पुलिस पर हथियार से फायरिंग कर दोनों को छुड़ा लिया। घटनास्थल से देसी कट्टा, तीन बाइक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पस्तपार थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि विकास कुमार सिंह और बिहार एसटीएफ पटना के अधिकारी शामिल थे। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर प्रिंस को उसके गांव में मां के श्राद्धकर्म के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार नामजद अभियुक्त पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं, जिसमें अमर कुमार (पामा निवासी), अमित कुमार (पामा निवासी), छोटु केशरी (सुरमाहा निवासी) और दिलखुश कुमार (भद्दी फाड़ी टोला निवासी) शामिल है। वहीं, गिरफ्तार प्रिंस कुमार के खिलाफ सहरसा और मधेपुरा जिलों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या, अपहरण, लूट और हथियार एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें