ब्रेकिंग
नीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्ट

Bihar News: बिहार में बुखार से पीड़ित बच्चे को दिया रेबीज का इंजेक्शन, मचा बवाल

Bihar News: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में 6 वर्षीय सौरव को तेज बुखार के इलाज के बजाय गलती से रेबीज का इंजेक्शन लगाया। परिजनों ने किया हंगामा, अस्पताल ने गलती स्वीकारी। स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल..

Bihar News
पीड़ित बच्चा
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों की कथित लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। बगहा-1 प्रखंड के पिपरिया निवासी संजय चौधरी अपने 6 वर्षीय पौत्र सौरव को 104 डिग्री बुखार के कारण अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि ओपीडी में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रामप्रवेश भारती ने बच्चे की जांच के बाद दवा पर्ची में एंटी-रेबीज वैक्सीन (थर्ड डोज) लिख दिया। इसके आधार पर अस्पताल के दवा काउंटर से सौरव को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया।


इंजेक्शन की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस गलती से मासूम की जान जोखिम में पड़ सकती थी।


अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चे की स्थिति सामान्य है और अभी तक कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखा है। चिकित्सा पदाधिकारी अरुण यादव ने गलती से रेबीज इंजेक्शन लगने की पुष्टि की है।


इस घटना ने बिहार के स्वास्थ्य तंत्र और सरकारी अस्पतालों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है। यह खबर परिजनों के आरोपों पर आधारित है, जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


रिपोर्टर: संतोष

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें