ब्रेकिंग
किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रताकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रता

Bihar News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, भारतीय सीमा में घुसते ही SSB ने दबोचा

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने एक अमेरिकी नागरिक को पकड़ा है। वह नेपाल से गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। एसएसबी ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बभनौली स्थित एसएसबी आउट पोस्ट पर चेकिंग के दौरान साउथ अमेरिका के एक नागरिक को पकड़ा गया। पकड़े गए विदेशी का नाम आस्कर अगास्टो बताया गया है। एसएसबी की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आस्कर अगास्टो एक महीने के वीजा पर साउथ अमेरिका से नेपाल घूमने के लिए आया था।


एसआई जीडी राजकुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह आस्कर अगास्टो नेपाल के बिरगंज से एक व्यक्ति के साथ भारत आया था। उसने उस व्यक्ति को भारत घुमाने के लिए पांच सौ डॉलर दिए थे। मैनाटाड़ क्षेत्र के बसंतपुर सीमा से होते हुए वह भारत में दाखिल हुआ। बाद में मैनाटाड़ में उसकी मुलाकात बस्ठा गांव निवासी मिस्टर मियां नामक युवक से हुई।


आस्कर अगास्टो ने मिस्टर मियां से नेपाल लौटने में मदद मांगी और बदले में सौ रुपये देने की बात कही। मिस्टर मियां उसकी बातों में आकर अपने अपाची बाइक पर बैठाकर नेपाल ले जाने के लिए निकला। दोनों जैसे ही बभनौली के रास्ते एसएसबी चौकी के पास पहुंचे, जवानों को शक हुआ कि बाइक पर बैठा व्यक्ति विदेशी है। चेकिंग के दौरान जवानों ने आस्कर अगास्टो का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच की।


प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल से गलती से भारत की सीमा में आ गया। इसके बाद एसआई जीडी राजकुमार ने पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और विदेशी नागरिक सहित स्थानीय युवक को आगे की कार्रवाई के लिए उनके हवाले कर दिया। एसआई राजकुमार ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई वरीय अधिकारी करेंगे।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें