ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar News: बिहार के इस जिले के लिए गुड न्यूज, 7 फ्लोर का बनेगा मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Bihar News: भागलपुर टाउन में नगर निगम 7 फ्लोर का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बना रहा है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण दीपनगर चौक पर निगम की खाली जमीन पर होगा। इससे कारोबारियों को नयी जगह मिलेगी और निगम के आंतरिक संसाधन बढ़ेंगे।

Bihar News
भागलपुर में 7 फ्लोर का बनेगा मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
© AI Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News : भागलपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। भागलपुर टाउन में नगर निगम 7 फ्लोर का मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बना रहा है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण दीपनगर चौक पर निगम की खाली जमीन पर होगा। इससे कारोबारियों को नयी जगह मिलेगी और निगम के आंतरिक संसाधन बढ़ेंगे। निर्माण प्रक्रिया में डीपीआर बनाना, सर्वेक्षण और परीक्षण जरूरी होगा। प्री-बिड मीटिंग 27 मार्च को होगी।


भागलपुर टाउन में नगर निगम की ओर से जारी दो बिड मेथेलॉजी के तहत निविदा 08 एवं 09 अप्रैल को खुलेगा। इसके साथ कंसल्टेंट एजेंसी चयनित हो जायेगी। चयनित एजेंसी के लिए डिजाइन, ड्राइंग, सर्वेक्षण, अनुसंधान, परीक्षण, प्राक्कलन निर्माण के साथ डीपीआर बनना अनिवार्य होगा। इससे पहले प्री-बिड मीटिंग होगी। इसकी तिथि 27 मार्च निर्धारित की गयी है।


यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स दीपनगर चौक पर बनेगा और इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। निगम की खाली जमीन पर सात फ्लोर का कॉम्पलेक्स बनेगा। जी 5 स्टोरेज बेसमेंट होगा। निगम प्रशासन ने प्रपोजल को स्वीकृत कर दिया है। यह प्रपोजल निगम की बैठक में लिया गया था और नगर सरकार की कैबिनेट ने सहमति जतायी थी, जिसके बाद प्रोसिडिंग में लाया गया था। अब निगम प्रशासन की ओर से इसको स्वीकृत करने के साथ डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए निगम कंसल्टेंट एजेंसी बहाल करने जा रही है। मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनने से कारोबारियों को कारोबार के लिए एक नयी जगह मिलेगी। साथ ही शहर में मार्केट का विस्तार होगा और मुख्य बाजार पर दबाव कम होगा।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें