ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

राज्य के सहकारी बैंकों के दिन बदलेंगे, सरकारी धनराशि इन बैंकों में भी रखी जायेगी

PATNA : बिहार में सहकारी बैंकों के दिन अब बदलने वाले हैं। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब सरकारी धनराशि सहकारी बैंकों में भी रखी जाएगी। राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तारक

राज्य के सहकारी बैंकों के दिन बदलेंगे, सरकारी धनराशि इन बैंकों में भी रखी जायेगी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में सहकारी बैंकों के दिन अब बदलने वाले हैं। राज्य सरकार ने फैसला किया है कि अब सरकारी धनराशि सहकारी बैंकों में भी रखी जाएगी। राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि सरकारी राशि सहकारी बैंकों में रखने की शुरूआत जल्द की जाएगी। इतना ही नहीं किसानों को जीरो परसेंट इंटरेस्ट पर किसान क्रेडिट कार्ड भी जारी करने पर विचार किया जाएगा।


राजधानी पटना में बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की 72वीं आम सभा का उद्घाटन करने के दौरान में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भरोसा दिया कि सहकारी बैंकों को अब मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि सहकारी बैंकों में सरकारी धनराशि का लेनदेन किया जाए। तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि सहकारी बैंकों में भी वाणिज्यिक बैंकों की तर्ज पर तकनीकी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे सहकारी बैंक का कायाकल्प होगा और बैंकिंग व्यवसाय में बदलाव आने से सहकारी बैंकों को लेकर आम लोगों की धारणा बदलेगी।


डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सहकारी बैंकों की उपलब्धियों की सराहना करता है। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा है कि किसानों को शून्य फ़ीसदी ब्याज पर किसान क्रेडिट कार्ड कैसे उपलब्ध कराए जाएं इस पर विचार चल रहा है। हम इस दिशा में जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें