ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार के इन जिलों में आज झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर का हाल

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से थम गया बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राजधानी पट

बिहार के इन जिलों में आज झमाझम बारिश: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर का हाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से थम गया बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राजधानी पटना में मंगलवार की सुबह से ही हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, राज्य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सचेत रहने को कहा गया है। इसके साथ ही साथ मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान वह आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।


मौसम विभाग ने अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली, समस्तीपुर और राजधानी पटना समेत कुछ अन्य जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है और इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बारिश के दौरान लोगों से सचेत और सतर्क रहने की अपील की है और कहा है।


बता दें कि बिहार में रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है हालांकि कुछ जिलों में अब भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को पटना समेत प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें