ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार में कोरोना छोड़कर चुनाव कराएंगे डॉक्टर, पारा मेडिकल स्‍टाफ की भी लगी ड्यूटी

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लेकिन इस संकट के बीच सरकार विधानसभा चुनाव संपन्न कराना चाहती है. कोरोना काल में लोगों की जान बचाने में दिन र

बिहार में कोरोना छोड़कर चुनाव कराएंगे डॉक्टर, पारा मेडिकल स्‍टाफ की भी लगी ड्यूटी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है लेकिन इस संकट के बीच सरकार विधानसभा चुनाव संपन्न कराना चाहती है. कोरोना काल में लोगों की जान बचाने में दिन रात लगे डॉक्टर्स की ड्यूटी अब चुनाव में लगाई जा है. जिसके कारण उन्हें काफी मुश्किलें हो सकती हैं. डॉक्‍टर इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना वाद दायर करने के मूड में हैं.


कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर्स और दूसरे मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी इलेक्शन में लगाई जा रही है. कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाने का डॉक्‍टरों ने विरोध किया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने कोरोना काल में डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को चुनाव ड्यूटी में लगाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. उन्‍होंने इसे मरीजों के साथ नाइंसाफी और हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है.


बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के मुख्य प्रवक्ता डॉ. रामरेखा प्रसाद ने चुनाव उन्‍हें ड्यूटी से मुक्त नहीं किए जाने पर अदालत में अवमानना वाद दायर करने की चेतावनी दी है. डॉक्टरों का कहना है कि एक लोकहित याचिका में हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग को स्वास्थ्य कर्मियों को चुनावी ड्यूटी से मुक्त रखने का निर्देश दिया था. इसकी अनदेखी कर जिला निर्वाचन कोषांग ने हाल में डॉक्टरों और पारा मेडिकल स्टाफ को चुनाव के लिए प्रशिक्षण का पत्र जारी कर दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें