ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

चुनाव के दौरान छलक रहे अवैध शराब के जाम: सरकार हुई नाकाम तो हरकत में चुनाव आयोग, 2 आबकारी अधीक्षक सस्पेंड, 4 का तबादला

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बावजूद चुनाव के दौरान खुलेआम शराब के जाम छलक रहे हैं. सूबे के कई जिलों में अवैध शराब के जाम छलकने की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त हुआ है. आयोग ने दो जिल

चुनाव के दौरान छलक रहे अवैध शराब के जाम: सरकार हुई नाकाम तो हरकत में चुनाव आयोग, 2 आबकारी अधीक्षक सस्पेंड, 4 का तबादला
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में शराबबंदी के बावजूद चुनाव के दौरान खुलेआम शराब के जाम छलक रहे हैं. सूबे के कई जिलों में अवैध शराब के जाम छलकने की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त हुआ है. आयोग ने दो जिलों के आबकारी यानि एक्साइज अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है. वहीं चार का तबादला तत्काल करने को कहा है. 

चुनाव आयोग का फैसला

दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने में बिहार पुलिस और प्रशासनिक तंत्र लगातार फेल हो रहा है. सरकार का आबकारी विभाग सुस्त पडा है. सूबे में पहले चरण के मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की तो शराब के मामले में बड़ी खामी सामने आई. नाराज चुनाव आयोग ने हरकत में आते हुए राज्य सरकार को दो जिलों के आबकारी अधक्षकों के निलंबन और चार जिलों के आबकारी अधीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करने का निर्देश दिया है.

इन पर हुई कार्रवाई

चुनाव आयोग ने दो जिलों के आबकारी अधीक्षकों को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है. इनमें अरवल के अधीक्षक नितिन कुमार और शेखपुरा के अधीक्षक विपिन कुमार शामिल हैं. वहीं चार जिलों के उत्पाद अधीक्षकों का ट्रांसफर करने का निर्देश दिया गया है. इनमें जहानाबाद के अधीक्षक कृष्णा मुरारी, बक्सर के देवेंद्र कुमार, लखीसराय के शैलेन्द्र चौधरी और जमुई के आबकारी अधीक्षक संजीव ठाकुर शामिल हैं. 

दरअसल चुनाव आयोग ने इससे पहले भी उत्पाद विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की थी लेकिन फिर भी विभाग हरकत में नहीं आया. चुनाव आयोगह के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये पाया गया कि शराब के मामले में कुछ जिलों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इन जिलों के आबकारी अधिकारियों ने शराब की जब्ती और अवैध शराब के रोकथाम के लिए सतर्कता नहीं बरती है. लिहाजा, चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को दो जिला आबकारी अधीक्षकों के निलंबन और चार जिला आबकारी अधीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करने का आदेश जारी कर दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें