ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीबिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्तबिहार में बड़ा हादसा: नालंदा में शीतला अष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायलबिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियानदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली

बिहार में बढ़ रहा डेंगू का कहर, पटना के बाद जहानाबाद और सिवान टॉप पर

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बिहार में डेंगू के 305 नए मामले पाए गए हैं। डेंगू के मामलों में राजधानी पटना के बाद जहानाबाद और सिवान जिले ट

बिहार में बढ़ रहा डेंगू का कहर, पटना के बाद जहानाबाद और सिवान टॉप पर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को बिहार में डेंगू के 305 नए मामले पाए गए हैं। डेंगू के मामलों में राजधानी पटना के बाद जहानाबाद और सिवान जिले टॉप पर हैं। पटना में 265 नए केस हैं। जहानाबाद और सिवान में भी नए केस चिंताजनक है। सरकारी हॉस्पिटल्स में डेंगू के जो टेस्‍ट किए गए हैं, उसके आधार पर ही ये आंकड़े जारी किए गए हैं। 



अब डेंगू से जुड़ी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक़ निजी पैथालाजी केंद्रों में ज्यादा मरीज़ टेस्ट करा रहे हैं। पटना के सरकारी जांच केंद्रों में डेंगू की जांच कराने वाले 70 प्रतिशत तक मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। डेंगू की चपेट में आई एक बच्ची ने तो रविवार को अपना दम भी तोड़ दिया। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बिहार में डेंगू किस तरह जानलेवा साबित हो रहा है। 



राजधानी पटना में डेंगू के 305 नए केस हैं, जबकि सिवान और जहानाबाद में 10-10 नए मामले सामने आए हैं। छह जिलों में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले हैं। इन जिलों में डेंगू के मामले इतने गंभीर होते जा रहे हैं कि अब राज्य स्वास्थ्य समिति ने इन जिलों को अलर्ट रहने और डेंगू के खिलाफ विशेष अभियान जारी रखने के निर्देश दे दिए हैं। 



अक्टूबर के महीने में अब तक डेंगू के 4958 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 27 मरीज़ों की रिपोर्ट बिहार में पॉजिटिव मिली है। पटना में 15 दिनों के अंदर 3861 मामले आ चुके हैं। वहीं, नालंदा की बात करें तो अब तक डेंगू के 273 केस मिल चुके हैं। इसके बाद मुंगेर में 88, वैशाली में 74, गया में 70 और पूर्वी चंपारण में डेंगू के 51 केस सामने आए हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें