ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में अपराधियों का तांडव: समोसा खा रहे युवक पर बरसा दी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR: जिले के सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित अनुराधा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात कुछ अपराधीयों के द्वारा मारपीट और झड़प हुई. फिर अचानक अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दि

बिहार में अपराधियों का तांडव: समोसा खा रहे युवक पर बरसा दी गोलियां, जांच में जुटी पुलिस
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: जिले के सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित अनुराधा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात कुछ अपराधीयों के द्वारा मारपीट और झड़प हुई. फिर अचानक अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दिया. इस गोलीबारी में युवक को तीन गोलिया लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. गोली लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया. उसे उठाकर आनन-फानन में जुरण छपरा रोड नंबर चार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  


उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है. उसकी पहचान मोतिहारी जिले पकड़ी दयाल थाना क्षेत्र के तिराहा गांव निवासी मुंद्रिका प्रसाद का पुत्र रामशंकर कुमार के रूप में हुई है. वह वर्तमान में यादव नगर स्थित प्रभात नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है. उसी मोहल्ला में उसका ससुराल भी है. तीन गोली उसके जांघ व कमर में लगी है. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही नगर डीएसपी राघव दयाल और सदर थानेदार सतेंद्र कुमार मिश्र दल बल के साथ मौके पर पहुँचे. घटना स्थल की जांच की. बताया जा रहा है की मौके से खोखा भी बरामद किया गया है. 


वही, पुलिस ने घटना के संबंध मे आस पास के लोगो से पूछताछ किया. इसके बाद नगर डीएसपी ने अस्पताल पहुँचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली. पूछे जाने पर डीएसपी नगर राघव दयाल ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई है. जांच की जा रही है. आसपास मे लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें