ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बिहार में आज से बादलों का बसेरा, उत्तर भारत में बारिश का असर

PATNA : उत्तर भारत में भीषण शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है। बारिश के बाद अचानक से पारा नीचे गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी बादलों का बसेरा

बिहार में आज से बादलों का बसेरा, उत्तर भारत में बारिश का असर
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : उत्तर भारत में भीषण शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई है। बारिश के बाद अचानक से पारा नीचे गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में भी बादलों का बसेरा देखने को मिल सकता है। अगले दो दिनों तक बिहार में कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में बदले हुए मौसम का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। 


शुक्रवार से शनिवार तक के बीच राजधानी पटना समेत बिहार के ज्यादातर शहरों में पारा नीचे गिरा है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को जहां 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था वहीं शनिवार को यह नीचे गिर कर 6.1 पर जा पहुंचा। शनिवार को गया बिहार में सबसे ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 और पूर्णिया का 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सूबे में कम ऊंचाई वाले बादल आसमान में छाए रहेंगे। इसकी वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी। धूप की गर्मी लोगों को कम महसूस हो पाएगी जबकि रात के तापमान में थोड़ा बहुत हो सकता है। आसमान साफ होने के साथ बिहार में पारा तेजी के साथ नीचे जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें