ब्रेकिंग
सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....

बिहार में वैक्सीन की कमी होगी दूर, आज 5 लाख डोज की खेप मिलेगी

PATNA : बिहार में कोरोना टीके की कमी दूर करने को लेकर केंद्र सरकार ने पांच लाख डोज मंगलवार को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। राज्य में जारी टीका उत्सव को लेकर बिहार की मांग पर केंद्

बिहार में वैक्सीन की कमी होगी दूर, आज 5 लाख डोज की खेप मिलेगी
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना टीके की कमी दूर करने को लेकर केंद्र सरकार ने पांच लाख डोज मंगलवार को उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है। राज्य में जारी टीका उत्सव को लेकर बिहार की मांग पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पांच लाख टीके की आपूर्ति की मंजूरी सोमवार की देर शाम को दी। इसके साथ ही टीके की कमी के कारण जहां वैक्सिनेशन का काम प्रभावित हुआ था वह सभी पहले की तरह एक्टिव हो जाएगा। 


नई खेप को मंजूरी मिलने के बाद राज्य में विशेष टीकाकरण अभियान के प्रभावित होने की आशंका दूर हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधानसचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि मंगलवार को राज्य को टीके की पांच लाख डोज मिलेगी। इसमें कोविशिल्ड की 2 लाख डोज और कोवैक्सिन की के करीब तीन लाख डोज मिलने की उम्मीद है। टीकाकरण अभियान को लगातार जारी रखने को स्वास्थ्य विभाग सीधे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संपर्क में है।


बिहार कई दिनों से कोरोना टीके के इंतजार में था। अगले कुछ दिनों की अपनी जरूरतों के मद्देनजर बिहार ने केंद्र से टीके की 30 लाख डोज की मांग की है। इनमें विशेष अभियान के तहत 11 से 14 अप्रैल तक हर दिन चार- चार लाख टीका देने का लक्ष्य निर्धारित होने के कारण राज्य को कोरोना टीका के अतिरिक्त डोज की जरूरत बनी हुई है। लेकिन केंद्र से पर्याप्त टीका नहीं मिलने से राज्य में टीकाकरण की गति लक्ष्य के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें