ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

समोसा खाना महिला को पड़ गया महंगा, 3 महीने की बेटी को लेकर भागी स्कूली छात्रा, CCTV फुटेज आया सामने

कैमूर के मोहनिया में समोसा खाते वक्त मां ने अपनी 3 माह की बच्ची को एक स्कूली छात्रा को थमा दिया। मौका पाकर लड़की मासूम को लेकर फरार हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश में जुटी है।

बिहार
मां ने पुलिस से लगाई गुहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: बिहार के कैमूर जिला स्थित मोहनियां में समोसा खाना एक मां को महंगा पड़ गया। समोसा खाने के बाद हाथ धोने के दौरान मां ने पास खड़ी स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़की को अपनी 3 महीने की बच्ची को थमा दिया। लड़की 3 महीने की बच्ची को गोद में खिलाते-खिलाते वहां से फरार हो गयी। बच्ची को लेकर भागते समय उसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। 


जब समोसा खाने के बाद हाथ धोकर मां बच्ची को लेने पहुंची तो देखा कि जिस स्कूल गर्ल को वो अपनी बच्ची पकड़ने के लिए दी थी वो वहां नहीं है और ना ही उनकी बच्ची ही वहां मौजूद हैं। महिला को यह समझते देर नहीं लगी कि लड़की उसकी बच्ची को लेकर भाग गयी है। महिला अपनी तीन माह की बेटी के लिए फूट-फूटकर रोने लगी और लोगों से कहने लगी की कोई मेरी बेटी को ला दें। 


कैमूर जिले के मोहनिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। चांदनी चौक स्थित एक दुकान पर तीन माह की बच्ची उस वक्त गायब हो गई जब उसकी मां समोसा खाने के बाद हाथ धोने के दौरान स्कूल यूनिफॉर्म पहनी एक अनजान लड़की को अपनी बच्ची को पकड़ा दिया। मौका पाते ही वह लड़की मासूम को लेकर फरार हो गई। गायब बच्ची की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी निरहू मुसहर की बेटी शिवानी के रूप में की गई है। मासूम की मां बदामी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।


पीड़िता ने मोहनिया थाने में आवेदन देकर अपनी बच्ची को ढूंढने की गुहार लगाई है। बदामी देवी ने पुलिस को बताया कि वह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर अपने मां-बाप से मिलने आई थीं, जो पंजाब जाने वाले थे। वहां से लौटते समय वह चांदनी चौक पहुंचीं और समोसा खरीदने दुकान पर गईं। समोसा खाने के बाद हाथ धोने लगीं तो उन्होंने बच्ची को पास खड़ी एक स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़की को थमा दिया। लेकिन जब वह पैसे देने लगीं उसी दौरान वह लड़की बच्ची को लेकर मौके से भाग गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मोहनिया पुलिस हरकत में आ गई। मामले पर एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। उसमें बच्ची को लेकर जाती हुई एक स्कूली यूनिफॉर्म में युवती दिखाई दे रही है। पुलिस टीम रूट लाइन खंगाल रही है कि वह आगे किस दिशा में गई। कई संदिग्धों से पूछताछ भी चल रही है।फिलहाल बच्ची की बरामदगी अब तक नहीं हो पाई है। पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट कर दी गई है। वहीं गांव और परिवार में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। बच्ची की मां बदामी देवी ने पुलिस से हाथ जोड़कर गुहार लगा रही है कि उसकी मासूम बेटी को जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें