ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी

Bihar Health System: भगवान भरोसे बिहार का हेल्थ सिस्टम! लापरवाही के कारण महीनों से बंद पड़ा करोड़ों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट; कोरोना काल में बना था जीवन रक्षक

Bihar Health System: कटिहार सदर अस्पताल में करोड़ों की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद पड़ा है। तकनीकी खराबी और आवश्यक पार्ट्स न मिलने के कारण ICU और SNCU में सीधी ऑक्सीजन सप्लाई बाधित है, जिससे गंभीर मरीज सिलेंडरों पर निर्भर हैं।

Bihar Health System
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Health System: बिहार के कटिहार सदर अस्पताल में मरीजों के बेहतरीन इलाज के दावे को खूब किए जाते हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। कोरोना काल में जीवन रक्षक बने करोड़ की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की हालत इतनी जर्जर हो गई कि आखिरकार ऑक्सीजन प्लांट को बंद ही कर दिया है। 


करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद, यह जीवनदायिनी सुविधा महीनों से बंद पड़ी है। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने भारी-भरकम राशि खर्च की जा रही है लेकिन ऑक्सीजन प्लांट महीनों से तकनीकी खराबी के कारण ठप पड़ा है। 


ऑक्सीजन प्लांट की खराबी के कारण आईसीयू और एसएनसीयू जैसे महत्वपूर्ण इकाइयों में सीधे ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं गंभीर मरीज़ों को जिन्हें निरंतर और उच्च दबाव वाली ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उन्हें सिलेंडरों पर अपने सांसों को जिंदा रखना पड़ता है।


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तीन बार ख़राब होने के बाद उसे ठीक कराने के लिए  ढाई ढाई लाख रुपया तथा समान में पौने दो लाख रुपया लगाया गया है। कटिहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक आशा शरण ने कहा कि मशीनरी समान है, खराब हो जाता है। हमने प्रक्रिया कर दिया है कुछ पार्ट्स नहीं मिल रहे हैं। बाहर से लाना है, पार्ट्स आने के बाद प्लांट को चालू किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें