Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने नवनियुक्त प्रधानाध्यापकों को प्रखंड और विद्यालय अलॉट कर दिया है. इस संबंध में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर दिया है.
बिहार के उत्क्रमित/ नव पदस्थापित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है. शिक्षा विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को 6061 रिक्त पदों पर बहाली की सिफारिश की थी. इस आलोक में बीपीएससी ने कुल 5971 सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा उपलब्ध कराई . इस आलोक में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई. जिसमें से 5731 अभ्यर्थियों के कागजात सही पाए गए. 30 जून 2025 को ही सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रमंडल एवं जिला आवंटित किया गया था. साथ ही आवंटित जिला में पदस्थापन के लिए पांच-पांच प्रखंड के विकल्प की मांग की गई थी.
विद्यालयों में किया गया पदस्थापित
शिक्षा विभाग के निदेशक, प्राथमिक शिक्षा साहिला ने अपने आदेश में कहा है कि प्रधानाध्यापक के पद पर कुल 5728 सफल अभ्यर्थियों को जिला, प्रखंड और विद्यालय आवंटन पर विचार किया गया .11 जुलाई को समिति की बैठक हुई, समिति की अनुशंसा के आलोक में संबंधित अभ्यर्थियों को प्रखंड, विद्यालय में पदस्थापित किया गया है.



