ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

Bihar News: नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बिहार पंचायत कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी; कचहरी सचिवों को मिलेगा दोगुना वेतन

Bihar News: बिहार सरकार ग्राम कचहरी सचिवों, तकनीकी सहायकों और लेखापालों के मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे 11,000 से अधिक संविदा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ग्राम कचहरी सचिवों, तकनीकी सहायकों और लेखापाल सह आईटी सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी में है। पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार किए गए नए प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान में 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पा रहे ग्राम कचहरी सचिवों को अब 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की योजना है। विभाग ने मानदेय पुनरीक्षण का प्रस्ताव तैयार कर राज्य स्तरीय प्राधिकृत समिति और वित्त विभाग को भेज दिया है। अंतिम मंजूरी के लिए यह जल्द ही राज्य कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।


इस फैसले से राज्य भर के लगभग 11 हजार संविदा कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनमें 8054 ग्राम कचहरी सचिव, 1600 लेखापाल सह आईटी सहायक, और 1500 तकनीकी सहायक शामिल हैं। प्रस्ताव के अनुसार, कचहरी सचिवों के मानदेय में लगभग 100% (दोगुनी) बढ़ोतरी होगी, जबकि अन्य कर्मियों के मानदेय में 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा रही है।


इससे पहले 2023 में पंचायती राज विभाग ने एक प्रस्ताव लाया था जिसमें परफॉर्मेंस बेस्ड (कार्य मूल्यांकन आधारित) मानदेय की बात थी। परंतु कर्मियों के विरोध के कारण वह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अब पुराने प्रस्ताव को संशोधित कर समान रूप से सभी को लाभ देने की योजना पर काम किया गया है।


ग्राम कचहरी सचिव का न्यूनतम मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 किया जाएगा। लेखापाल सह आईटी सहायक का मानदेय ₹20,000 से बढ़ाकर ₹21,000 (न्यूनतम) और ₹25,000 (अधिकतम) होगी। तकनीकी सहायक का मानदेय ₹27,000 से बढ़ाकर ₹31,000–₹36,000 के बीच किया जाएगा। न्याय मित्रों के मानदेय में भी वृद्धि का प्रस्ताव शामिल है। पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने पुष्टि की है कि मानदेय में बढ़ोतरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले दो महीनों के भीतर इसे लागू करने की योजना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी संविदा कर्मियों के हितों का ध्यान रखते हुए संतुलित निर्णय लेने को प्रतिबद्ध है।


गौरतलब है कि बिहार में पंचायतों को न्यायिक सशक्तता देने के उद्देश्य से 2007 में ग्राम कचहरी सचिवों की नियुक्ति संविदा आधार पर की गई थी। उस समय सचिवों को ₹2,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था जिसे 2016 में ₹6,000 किया गया था। अब लगभग 8 साल बाद एक बार फिर बड़ा संशोधन किया जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें