ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार

बिहार सरकार ने अवैध होर्डिंग और पार्किंग पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इससे हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा था। साथ ही शैक्षणिक और धार्मिक स्थलों के पास खुले में मांस-मछली बिक्री पर भी नियमों..

बिहार न्यूज
होर्डिंग-पार्किंग पर कड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मांस-मछली, अवैध होर्डिंग-पार्किंग को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसलों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग को होर्डिंग से कोई राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही है। यही सच्चाई है। 


उन्होंने कहा कि 250-300 करोड़ होर्डिंग से आना चाहिए था। कम से कम हजार करोड़ की राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। अनुमान तो लोगों का है कि 4000 से 5000 करोड़ तक की राजस्व की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन लोग सरकारी भूमि पर अवैध होर्डिंग लगाकर अवैध पार्किंग से एक बड़े खेल से अंजाम दे रहे थे। 


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि नई सरकार की नई पहल में हमने ये अवैध होर्डिंग और अवैध पार्किंग को हटाने का निर्देश दिया है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जो होर्डिंग लगवाना चाहते हैं उनको विभाग को आवेदन देना होगा। नई सरकार की नई पहल बदले बिहार का स्वरुप झलक रहा है।


उन्होंने बताया कि जन कल्याण संवाद के तहत बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामाजिक सौहार्द्र के लिए और बच्चों की हिंसक प्रवृति को रोकने के लिए शैक्षणिक, धार्मिक स्थल के निकट और खुले में भीड़ भाड़ वाले जगह पर इस तरह का खुला मांस-मछली की बिक्री मेरे पवित्र भावनाओं को प्रदूषित करता है। इससे हटकर जो नियम हैं उस नियम के तहत लोग काम करें।


उन्होंने कहा कि हमें खानपान से कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सामाजिक सौहाद्र और पवित्रता की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचे। किसी की भावनाओं को ठेस ना लगे और प्रदूषित सामान लोगों के स्वास्थ्य को खराब ना करें। उन्होंने कहा कि जो नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें