ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई बिहार पुलिस, इस जिले में 100 से अधिक पर CCA, 7000 लोगों पर 107 की कार्रवाई

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने सात हजार से अधिक लोगों पर धारा 107 और 81 से अधिक पर सीसीए के तहत कार्रवाई की है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हो गया है। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है।


अब तक जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा करीब सात हजार से अधिक लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 81 से अधिक लोगों पर सीसीए के तहत कार्रवाई की गई है, जिनमें शराब कारोबारियों और हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की संख्या अधिक है।


एसएसपी सुशील कुमार ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में सभी थानों को निर्देश दिया गया कि वे चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों की सूची तैयार करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।


इसके साथ ही, अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब तक 100 से अधिक बदमाशों व शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी अवांछनीय तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।


एसएसपी ने यह भी बताया कि अन्य थानों से शराब कारोबारियों और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को समय रहते रोका जा सके। इन सभी संदिग्धों पर सीसीए के तहत कार्रवाई के प्रस्ताव जल्द ही वरीय अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें