Bihar Education News: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज बुधवार को एक बार फिर से घिर गए। इस बार सड़कों पर नहीं बल्कि जेडीयू प्रदेश कार्यालय में घिरे. प्रदर्शनकारी शारीरिक शिक्षकों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आंदोलनकारी उनका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर मंत्री जी बाहर निकले.
मुश्किल में फंसे शिक्षा मंत्री
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में इधर-उधर भाग रहे थे. उनके पीछे-पीछे शारीरिक शिक्षक. शारीरिक शिक्षकों का कहना था कि उन्हें ₹8000 ही वेतन दिया जा रहा है, यह कहीं से उचित नहीं है.
शिक्षा मंत्री जैसे ही अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी को घेर लिया गया. हंगामा इतना ज्यादा होने लगा कि सुरक्षा कर्मियों को उन्हें बचाना पड़ा. पहली बार बचा कर उन्हें कार्यालय के अंदर ले जाया गया. मंत्री दूसरी बार जब निकले तो उन लोगों ने फिर से घेर लिया. गाड़ी को घेर कर हंगामा करने लगे. हालत ऐसा हो गया कि कोतवाली थाने के पुलिस को जदयू कार्यालय बना बुलाना पड़ा. बड़ी मुश्किल से शिक्षा मंत्री को शारीरिक शिक्षकों के बीच से निकाला गया.





