ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार दिवस का कार्यक्रम रद्द, कोरोना को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

PATNA : कोरोना वायरस के कार को देखते हुए बिहार दिवस के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। नीतीश सरकार ने 23 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले बिहार दिवस के कार्यक्रम को रद्द क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के कार को देखते हुए बिहार दिवस के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। नीतीश सरकार ने 23 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले बिहार दिवस के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। पटना के गांधी मैदान सहित सभी जिलों में बिहार दिवस के मौके पर बड़ा आयोजन होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने की आशंका को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।



बिहार में कोरोनावायरस पर सतर्कता बरतते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। बिहार में किसी भी तरह के बड़े आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है। किसी भी तरह के कल्चरल प्रोग्राम और स्पोर्ट्स इवेंट पर भी पूरी तरह से 31 मार्च तक रोक लगाई गई है। सरकार ने सभी सरकारी विभागों के साथ-साथ राजधानी पटना के चिड़ियाघर को भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सरकार के तरफ से कोरोना वायरस को लेकर उठाए गए कदमों की विस्तार से जानकारी दी है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी सरकार ने बंद रखने का फैसला किया है। नीतीश सरकार इस विकल्प पर भी विचार कर रही है कि कार्यालयों में सरकारी कर्मियों को रोटेशन के तौर पर बुलाया जाये। सरकार का मकसद है कि सरकारी कार्यालयों में भी एक साथ बहुत ज्यादा कर्मी ना रहें। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें