ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार में मिले कोरोना के 2078 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 135013

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

बिहार में मिले कोरोना के 2078 नए मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 135013
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2078 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 135013 हो गई है. बिहार में फिलहाल 19259 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


रविवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2078 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 135013 हो गया है. बीते दिन शनिवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक 24 घंटे के भीतर 5 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 679 हो गई है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 2629 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 15 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,15,074 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.


विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,06,481 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2989407 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 1,15,074 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 86.56 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 19259 एक्टिव केस मौजूद हैं. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें