ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

बिहार: SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, थाने में पुलिस की पिटाई से इंजीनियर की हुई थी मौत

BHAGALPUR: इंजीनियर की पुलिस की पिटाई से मौत मामले में नवगछिया एसपी ने कार्रवाई की है. एसपी ने बिहपुर थानेदार को सस्पेंड कर कर दिया है. वहां पर जल्द ही किसी नए थानेदार को भेजा जाएग

बिहार: SP ने थानेदार को किया सस्पेंड, थाने में पुलिस की पिटाई से इंजीनियर की हुई थी मौत
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: इंजीनियर की पुलिस की पिटाई से मौत मामले में नवगछिया एसपी ने कार्रवाई की है. एसपी ने बिहपुर थानेदार को सस्पेंड कर कर दिया है. वहां पर जल्द ही किसी नए थानेदार को भेजा जाएगा. इस हत्या के बाद लोगों में पुलिस के प्रति काफी गुस्सा था. 

पीट-पीटकर हत्या का आरोप

कल भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी आशुतोष कुमार की बिहपुर थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनकी जान ले ली है. मृतक आशुतोष के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा - पाठ करने के लिए पुश्तैनी घर गया हुआ था.

इसी क्रम में बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां पुलिस पहुंच गई लेकिन दोनों को समझाने के बजाय थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष को पीटना शुरू कर दिया. पुलिसवाले उसे थाने ले गए और वहां भी उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आशुतोष लहूलुहान हो गया.  गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें