ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार: सगे भांजे के प्यार में पागल हुई मौसी, दो बच्चों को छोड़ खूब उड़ाए गुलछर्रे और फिर...

MUZAFFARPUR: जिले में इन दिनों अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चाएं हो रही है. हाल के दिनों में कई ऐसे प्रेम कहानियों ने जिले में अजीब चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था लेकिन एक ऐ

बिहार: सगे भांजे के प्यार में पागल हुई मौसी, दो बच्चों को छोड़ खूब उड़ाए गुलछर्रे और फिर...
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: जिले में इन दिनों अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चाएं हो रही है. हाल के दिनों में कई ऐसे प्रेम कहानियों ने जिले में अजीब चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था लेकिन एक ऐसी प्रेम कहानी जो इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है. मामला जिले के कटरा इलाके का है जहां एक महिला को अपनी ही सगी बड़ी बहन के बड़े बेटे से प्यार हो गया. महिला 2 बच्चे की मां है. 


जानकारी के अनुसार महिला को दो बच्चे भी है. शादीशुदा जिंदगी महिला अपने घर कांटी रह कर गुजार रही थी. इसी बीच महिला को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कटरा स्थित अपनी बड़ी बहन के घर इसी दौरान बहन के बड़े बेटे से नैना चार हो गया और देखते ही देखते यह प्यार में बदल गया. अपने पति और बच्चों के साथ गई बहन के घर महिला ने अपने बहन के बड़े बेटे को दिल दे बैठी. इतना ही नहीं दोनों ने रिश्ते चुकी मौसी के थे तो लोगों को पहले शक भी नहीं हुआ और बाहर घूमने के प्लान बना लिया और दोनों ने उत्तर प्रदेश जाकर कुछ दिनों बाद घूम कर आया वहां से घूम कर आने के बाद घर में रहन-सहन और रखरखाव परिवार वालों को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया. तब जाकर उक्त युवक से उसकी मां ने इस बारे में पूछा तो युवक हक्का-बक्का रह गया. लेकिन उसकी मौसी ने पूरी कहानी बयां कर दी और यह कह दी कि हम इसी से शादी करेंगे. इतना सुनते ही युवक की मां का पैरों तले जमीन खिसक गया. 


इस बात को लेकर पारिवारिक स्तर के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी कई बार मुद्दा उठा. लेकिन किसी की भी नहीं चली. उक्त महिला अपने प्रेमी से शादी करने के जिद पर अड़ी हैं. तो वहीं दूसरी ओर उक्त विवाहिता प्रेमिका के पति यह कह रहे हैं कि अब वह अपने गांव में मुंह दिखाने लायक भी नहीं हैं. जैसे दो बच्चे इसके है वैसा ही तो बच्चे दीदी के भी हैं, फिर इसमें इतनी पागलपंती कहां से आ गई, समझ में नहीं आ रहा. 


वही डराने धमकाने के ख्याल से लोगों ने मामले को लेकर कटरा थाना भी गया था. जहां महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया और वहां अपने पति को पहचानने से भी इंकार कर दी थी और यह कही थी कि अब मेरा कोई नहीं है, मैं तो अपने प्रेमी (बड़ी बहन के बेटे) से ही शादी करूंगी. चाहे दुनिया जो करें अन्यथा अंजाम बुरा होगा. महिला की इस जिद के आगे सभी लोग नतमस्तक है. अब तक दोनों परिवार परेशान हैं के क्या किया जाए. वही पूरे मामले पर पूछे जाने पर कटरा थाना अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने कहा कि अब तक इस तरह का मामला थाना स्तर पर नहीं आया है ना ही किसी ने लिखित शिकायत की है अगर किसी की शिकायत आता है तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें