Hindi News / bihar / bhojpur-news / भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, बोरिंग के पास मिला शव

भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, बोरिंग के पास मिला शव

भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में किसान अभिमन्यु कुमार की गोली मारकर हत्या। बधार में बोरिंग के पास मिला शव, एफएसएल टीम के साथ पुलिस जांच में जुटी।

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated May 01, 2026, 5:44:34 PM

बिहार न्यूज

परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो रिपोर्टर

BHOJPUR:भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बधार में बोरिंग के पास एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।


मृतक की पहचान अकोढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था।


घटना की सूचना मिलते ही चौरी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।


मृतक के पिता वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव स्थित अपने ननिहाल गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह गांव के बधार में बोरिंग के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।