ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

महिला डॉक्टर ने फांसी पर लटक कर दे दी जान, कुछ दिनों से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर

BHAGALPUR : शहर के लालबाग कॉलोनी में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में पदस्थापित फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने पिता के साथ त

महिला डॉक्टर ने फांसी पर लटक कर दे दी जान, कुछ दिनों से नहीं जा रही थी ड्यूटी पर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : शहर के लालबाग कॉलोनी में पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में पदस्थापित फिजियोथेरेपिस्ट डाक्टर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो अपने पिता के साथ तिलकामांझी थाना क्षेत्र के लालबाग कॉलोनी में किराये के मकान में रहती थीं। महिला चिकित्सक पूर्णिया के मैक्स सेवन हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थीं और कुछ दिनों से पूर्णिया कार्य में नहीं जा रही थीं।


मृतका के पिता मुंगेर के कोड़ा बाजार दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के प्रबंधक हैं। सुबह काफी देर बाद तक कमरे से बाहर बेटी के नहीं निकलने पर कमरे में डॉक्टर बेटी को पंखे से लटका पाया जिसके बाद घरवालों ने शव को नीचे उतारा और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी राजवंश सिंह समेत तिलकामांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। डॉक्टर के पिछले कुछ माह से डिप्रेशन में होने की बात कही जा रही है।


इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजवंश सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ-साथ मकान मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुट गये हैं। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला चिकित्सक अविवाहित थीं और अपने परिवार के साथ ही छह सालों से लालबाग कॉलोनी में रह रही थी। वो पिछले कई माह से डिप्रेशन में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें