ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

बिहार की हवा हुई जहरीली! देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में राज्य की एक स्मार्ट सिटी शामिल, पटना की हवा में भी घुला जहर..

PATNA: क्या बिहार की हवा जहरीली है ? ये सवाल इन दिनों इस लिये उठ रहा है क्योंकि बिहार में कई शहरों की हवा दूषित हो गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के सेहत पर भी इसका बुरा असर प

बिहार की हवा हुई जहरीली! देश के टॉप 5 प्रदूषित शहरों में राज्य की एक स्मार्ट सिटी शामिल, पटना की हवा में भी घुला जहर..
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:  क्या बिहार की हवा जहरीली है ? ये सवाल इन दिनों इस लिये उठ रहा है क्योंकि बिहार में कई शहरों की हवा दूषित हो गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है. बता दें मंगलवार को फिर एक बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) की रिपोर्ट ने राज्य के वातावरण को लेकर लोगों की चिंता बढ़ाई है.


रिपोर्ट के अनुसार देश का पांचवा सबसे प्रदूषित शहर भागलपुर जिला रहा. मतलब बिहार में सबसे प्रदूषित शहर स्मार्ट सिटी भागलपुर शामिल हो गया है. इसके साथ राजधानी पटना में भी प्रदूषण बढ़ा है. वहीं मंगलवार को देशभर में पांचवा सबसे प्रदूषित शहर भागलपुर का प्रदूषण का स्तर 222 था. और मंगलवार को राजधानी पटना का एक्यूआइ 176 दर्ज किया गया. मुजफ्फरपुर का 181 तो सहरसा का 216 रहा. बेगूसराय 218 और बेतिया 219 रहा. कटिहार का एक्यूआइ मंगलवार को 221 दर्ज किया गया.


आपको बता दें कि एयर क्वालिटी इंडैक्स वायु के गुणवत्ता को मापने की इकाई है. 50 AQI को अच्छा माना जाता है. जबकि 51 से 100 AQI अलार्म है. 101 से 150 अगर AQI रहे तो एहतियातन बच्चे, बुजुर्ग व सांस की बीमारी वाले मरीजों को घर बाहर तक निकलने के लिए मना कर दिया जाता है. 201 से ऊपर AQI रहे तो अन्य लोगों को भी एक सीमा तक ही बाहर निकलने की सलाह दी जाती है.


पटना का एक्यूआइ मंगलवार को 176 दर्ज किया गया. वहीं शहर में मंगलवार को सबसे अधिक एक्यूआइ मुरादपुर इलाके का रहा. यह इलाका निर्माण कार्यों के कारण शहर का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बना हुआ है. यहां एक्यूआइ 308 रहा है. शहर में वायु प्रदूषण का इन दिनों मुख्य कारण पीएम 2.5 नहीं बल्कि पीएम 10 बना हुआ है.





टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें