Hindi News / bihar / bhagalpur-news / भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत

भागलपुर में आंधी-बारिश का कहर, अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत

भागलपुर में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग इलाकों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 26, 2026, 4:24:14 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

BHAGALPUR: भागलपुर जिले में देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की है।


जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी आश्रितों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। तेज आंधी और बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


प्रशासन की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही है और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।